संथाल दौरा

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दो दिवसीय संथाल दौरे पर जाएंगे. वह 24 और 25 सितंबर 2 दिन संथाल में रहेंगे. संथाल दौरे के बाद 5 और 6  अक्टूबर को 2 दिनों के लिए पलामू दौरे पर भी जाएंगे मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो जाएंगे.

मंत्री संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों (दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज)  में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का जायजा लेने के लिए दौरे पर जा रहे हैं.

दुमका और अन्य जिलों में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें बुलाई गई है. बैठक में खास तौर पर संवेदकों को भी बुलाया गया है. हर घर नल जल योजना की क्या प्रगति है क्या कठिनाई आ रही है और किस स्तर पर कठिनाई है इसकी भी समीक्षा की जाएगी .

संथाल परगना क्षेत्र में अधूरी और धीमी गति से चल रही पेयजल एवं जलापूर्ति योजनाओं पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है तथा उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. विभागीय मंत्री ने चेतावनी देते हुए कार्यों में कोताही या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 अक्टूबर को रांची में होगा खास कार्यक्रम 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.