जर्जर सड़क

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

By : Dipali Kumari
पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद शहर अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के नहर मोड़ से नाग बाबा की ओर सड़क किनारे घरों से निकलने वाला नाली का पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है. इसके कारण वाहनों के आवागमन से सड़क की सतह धीरे-धीरे खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो जाती है.

बीते रविवार को ही में नहर मोड़ के समीप मुख्य सड़क पर बने गड्ढों को स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव की पहल पर आरसीडी विभाग ने भरवाया है. हालांकि, सड़क पर नाली का पानी बहने की समस्या का समाधान नहीं होने से मरम्मत के बाद भी सड़क के दोबारा खराब होने की आशंका बनी हुई है. 

बता दें की कि शहर के नहर मोड़ से नाग बाबा की ओर सड़क किनारे कई घर बन चुके हैं, लेकिन घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए व्यवस्थित नाली नहीं है. ऊपरी कला पंचायत के उपरी गांव के पास जपला छतरपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित घरों का पानी भी मुख्य सड़क पर बहता है, जिससे सड़क ख़राब हो रही है. 
लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढे भरने के साथ-साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था जरूरी है. नाली का पानी सड़क पर बहना बंद होने के बाद ही सड़क की मरम्मत लंबे समय तक टिक सकेगी. इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मिलकर समाधान निकालना होगा.

इसे भी पढ़ें: पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

संबंधित सामग्री

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.