Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ कंफ्यूज़िंग, सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी से परेशान लोग

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ कंफ्यूज़िंग, सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी से परेशान लोग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम इन दिनों लोगों को खूब उलझा रहा हैं. सुबह ठंड से कांपते लोग दोपहर में गर्मी के कारण स्वेटर उतारने को मजबूर है लेकिन शाम आते-आते फिर ठंडक बढ़ जाती हैं. यही कारण है कि लोगों को बार-बार स्वेटर पहनने और उतारने की नौबत आ रही हैं. मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं. सर्दी, खांसी और सीजनल बुखार लगभग हर तीसरे घर में देखा जा रहा हैं. 

रांची, खूंटी और गुमला में कंकनी ठंड
राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड से जूझना पड़ रहा हैं. रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं. इन जिलों में सुबह और रात में अच्छी खासी कंकनी ठंड का अनुभव किया जा रहा हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य झारखंड में तापमान का यह पैटर्न अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना हैं. रांची, पलामू, लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे और अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. 

दक्षिणी जिलों में दोपहर की गर्मी
दक्षिणी और पूर्वी जिलों में स्थिति पूरी तरह उलट हैं. जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज जैसे जिलों में दोपहर के समय लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही.दोपहर में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोग पसीने से परेशान हैं. न्यूनतम तापमान यहां 13 डिग्री के आसपास हैं. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी जिलों में हल्की गर्मी अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है, लेकिन दिन और रात के तापमान में बहुत बड़ा अंतर नहीं आएगा. झारखंड में फिलहाल मौसम का “यू-टर्न” जारी हैं. सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी और शाम में फिर ठंड का यह चक्र अगले चार दिनों तक लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकता हैं. 

यह भी पढ़े: पहाड़ी मंदिर के आसपास अड्डाबाजी व नशाखोरी पर प्रशासन की कार्रवाई, चार युवक पकड़े गए
 
संबंधित सामग्री

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है. 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.