व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रौशन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, किया गया सम्मान

व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार के भूमि-पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रौशन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, किया गया सम्मान

न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: माननीय न्यायमूर्ति दीपक रौशन, न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय, रॉची-सह-प्रशासनिक न्यायाधीश, रामगढ़ न्यायमंडल के द्वारा व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ का अधिकारिक भ्रमण सुबह 09:00 बजे किया गया. माननीय न्यायमूर्ति का व्यवहार न्यायालय रामगढ़ एवं जिला प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. तत्पश्चात् जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा माननीय न्यायमूर्ति को सम्मानित किया गया.

इस दौरान माननीय न्यायमूर्ति द्वारा व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर (VWDC) के भवन निर्माण एवं व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण हेतु भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो० तौफिकुल हसन, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री राजीव आनन्द, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम श्री विशाल श्रीवास्तव एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारी, उपायुक्त ऋतुराज, एस०पी० मुकेश कुमार लुनायत, जिला प्रशासन, अभियोजन एवं अधिवक्ता संघ, रामगढ के सदस्यगण भी उपस्थित रहें. इसके अलावा माननीय न्यायमूर्ति द्वारा व्यवहार न्यायलय, रामगढ़ में नवनिर्मित पेन्ट्री का उद्घाटन किया गया.

तदोपरांत माननीय न्यायमूर्ति के द्वारा रामगढ़ न्यायमंडल के समस्त न्यायिक पदाधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें विधि व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही न्यायालय के कार्यों की समीक्षा की गई एवं उचित दिशा-निर्देश दिए. व्यवहार न्यायालय के मुख्य भवन में चल रहे मरम्मति कार्यों का जायजा लिया और इस दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ को त्वरित एवं गुणवतापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.

माननीय न्यायमूर्ति द्वारा रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें श्री राजीव आनंद, प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री विशाल श्रीवास्तव, जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश प्रथम, श्रीमती आरती माला, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री अरबिंद कच्छप, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री शिवेन्दु द्विवेदी, सिविल जज (सि०डी०)-II-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्रीमती तबिन्दा खान, सिविल जज (सि०डी०)-V-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्री उतम सागर राणा, सिविल जज (सि०डी०)-IV-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्री आलोक सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, प्रधान दण्डाधिकारी, जे० जे०बी०, रामगढ़, श्री हर्षित तिवारी, अनुमण्डलीय दण्डाधिकारी-सह-निबंधक, व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ एवं सुश्री आयशा सिंह सरदार, सिविल जज (जू०डी० सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं जिला प्रशासन के अन्य विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: पाकुड़ सीएम एक्सीलेंस स्कूल के समीप शनि मंदिर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा शनि जयंती उत्सव

संबंधित सामग्री

झरिया: विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे खाई में गिरा होलपैक वाहन, चालक की मौत 

झरिया: विश्वकर्मा माइंस में 40 फीट गहरे खाई में गिरा होलपैक वाहन, चालक की मौत 

घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा.

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

सागजुड़ी गांव में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आरोपी दंपती ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

सभी सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं.

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

प्राथमिकी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और स्थानीय प्रबंधक के साथ बीसीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों को भी आरोपित बनाया गया है.