क्रिमिनोलॉजी

क्रिमिनोलॉजी में गोल्ड मेडल जीत कृति ने बढ़ाया बरवाडीह का मान 

प्रखंड की बेटी कृति राज कुमारी ने अपराधशास्त्र (क्रिमिनोलॉजी) विषय में गोल्ड मेडल हासिल कर बरवाडीह का नाम रोशन किया है.

By : Ark Sahuliyar
क्रिमिनोलॉजी में गोल्ड मेडल जीत कृति ने बढ़ाया बरवाडीह का मान 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
प्रखंड की बेटी कृति राज कुमारी ने अपराधशास्त्र (क्रिमिनोलॉजी) विषय में गोल्ड मेडल हासिल कर बरवाडीह का नाम रोशन किया है. कृति भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू सिंह की भतीजी हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.कृति ने क्रिमिनोलॉजी विषय में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है. पढ़ाई के साथ उनका लक्ष्य समाज के लिए कुछ बेहतर करने का है. विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के विकास एवं कल्याण को लेकर वह काम करना चाहती हैं. 

कृति का लक्ष्य सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) बनकर महिलाओं और बच्चों के हित में काम करना है. कृति के पिता राजवर्धन सिंह उर्फ सेठु सिंह और माता अमिता देवी ने बेटी की सफलता पर खुशी जतायी है. वर्तमान में कृति प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं. उनका कहना है कि मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. कृति की सफलता पर भाजपा के कद्दावर नेता हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू सिंह समेत परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है. लोगों ने कहा कि बरवाडीह की बेटी ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा पेश की है.