शादी करो वरना कूद जाउंगी.. लोहरदगा में छाया प्यार का खुमार, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी गई प्रेमिका

By : Mansi Kumari
शादी करो वरना कूद जाउंगी.. लोहरदगा में छाया प्यार का खुमार, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी गई प्रेमिका

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के लोहरदगा जिले के सोबरन टोली में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. प्रेम-प्रसंग में विवाद के बाद एक युवती अचानक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, युवती और उसका प्रेमी, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पिछले कुछ समय से सोबरन टोली में किराए के मकान में साथ रह रहे थे. बताया जाता है कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा है, बावजूद इसके वह युवती के साथ रहता था. युवती लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. शुक्रवार को भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में युवती घर से निकलकर पास के मोबाइल टावर पर जा चढ़ी.

जैसे ही लोगों को इस बात की खबर मिली, बड़ी संख्या में भीड़ वहां जमा हो गई. लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाने लगे, और कुछ तो सोशल मीडिया पर लाइव भी कर रहे थे. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया. पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेमी धर्मेंद्र को मौके पर बुलाया. प्रेमी के समझाने पर ही युवती टावर से सुरक्षित नीचे उतरी. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. पुलिस दोनों को सदर थाने ले गई और महिला थाना पुलिस को सौंप दिया. बता दें कि, इस घटना से करीब एक महीने पहले ही युवती ने प्रेमी धर्मेंद्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. युवती का आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद धर्मेंद्र ने उससे शादी का वादा किया और अब वह इनकार कर रहा हैं. 

इस पूरे घटनाक्रम ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों को इस तरह से खतरनाक तरीके से नहीं सुलझाना चाहिए और कानून का सहारा लेना चाहिए. महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा तिग्गा ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

यह भी पढ़े: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
 
संबंधित सामग्री

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है