महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व मुखिया गुंजन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

By : News11 Bharat
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व मुखिया गुंजन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा उत्तरी पंचायत की मुखिया एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन कुमार सिंह ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया. इस दौरान गुंजन कुमारी सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद गुंजन कुमारी सिंह ने पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य की गई ज्वलंत समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.इस मुलाकात के दौरान गुंजन कुमारी सिंह ने झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की जमकर प्रशंसा की,साथ ही इसके और बेहतर संचालन के लिए कुछ सुझाव भी दिए, जिसमें मुख्य रूप से झारखंड की वैसे महिला जिन्हें इस योजना का लाभ नही मिल रहा है,वैसे महिलाओ का नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से जोड़ने,वैसी महिला लाभुक जिनका नाम रजिस्टर होने के बावजूद अभी तक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है,वैसे महिलाओं का सत्यापन कर जल्द पैसे का भुगतान करने,राज्य के कई जिलों में महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंच पा रहे हैं,ऐसे में रुके हुए महिलाओं के कागजात की जांच कर उनके खाता में पैसे भेजने,साथ ही मईयां सम्मान योजना की तर्ज पर पेंशन योजना को बढ़ाने की मांग की है.उन्होंने झारखण्ड के सभी पेंशनधारियों के लिए ढाई हजार रुपए की राशि लागू करने की मांग की.इसके अलावा शिक्षा,स्वास्थ्य एवं जिला द्वारा की जा रही मूलभूत सुविधाएं बिजली, सड़क,पानी पर निगरानी समिति संचालित करने की मांग रखी,जिससे मूलभूत सुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर लाभुकों तक पहुंच सके.वही समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: खरवार भोगता समाज विकास संघ की बड़कीटाड़ में बैठक, शहादत दिवस को भव्य बनाने का निर्णय

संबंधित सामग्री

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा