न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह में ईद मिलाद-उन-नबी पर एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां अपने छत पर झण्डा लगाने के दौरान एक युवक हाइटेंसन तार की चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.
इस घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गयी है. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और त्यौहार की खुशियां गम में बदल गयी.
इसे भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, बोले- बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं