विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: झारखंड से बिहार में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार काठबा स्थित वाइन शॉप से JH-2005 नंबर की बोलेरो में अवैध शराब भरकर बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी. बताया जा रहा है कि इस खेल में बिहार के तस्करों और वाइन शॉप की मिलीभगत है. तस्करी के लिए बिहार से तीन वाहन भी पहुंचे हुए हैं. सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस वाइन शॉप के पास पहुंची, लेकिन तब तक शराब लदी बोलेरो भंडार जंगल के रास्ते बिहार की ओर निकल चुकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें- नाबालिग से रेप के दोषी की सजा बरकरार, हाई कोर्ट बोला - पीड़िता की गवाही भरोसेमंद तो स्वतंत्र गवाह जरूरी नहीं