साइबर ठग

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क: 
जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मौके से 6 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय विक्रम दा, 23 वर्षीय जय कुमार दास और 34 वर्षीय हेमंत दास शामिल है. साइबर अपराध थाना कांड संख्या 48/26 के तहत कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. 

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गयी. टीम ने जामताड़ा थाना अंतर्गत सोनवाद गांव में पहले विक्रम दा के घर पर छापेमारी की और साइबर अपराध करते हुए उसे गिरफ्तार किया. वहीं मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा से 400 मी उत्तर सागवान एवं शीशम के जंगल झाड़ से छापेमारी कर साइबर अपराध करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. 

मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी विक्रम दा बैंक ऑफ़ इंडिया का एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों को अपने झांसे में लेता था, और फिर  उनसे एटीएम कार्ड के सभी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था.

वही जय कुमार दास एवं हेमंत दास अमेज़ॅन पे ऐप पर 10 डिजिट का मोबाइल नंबर डालकर सर्च करने पर बैंक का नाम आता था, फिर उसे नंबर पर कॉल करके केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ई वॉलेट के माध्यम से साइबर अपराधी को अंजाम देते थे. इन लोगों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्य में फैला हुआ था. 

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रतिमा अनावरण स्थल का लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू  ने लिया जायजा

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.