न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क: राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान अंधेरे और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गला रेतकर हत्या कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम इलाके में छानबीन कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: बैंक डकैती में शामिल लुटेरों की हुई पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीरें