स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांडेय में बैठक, झंडोतोलन का समय किया गया निर्धारित

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के सफल व व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांडेय में बैठक, झंडोतोलन का समय किया गया निर्धारित

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में बुधवार को गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों, अंचल के तीनों थानों, जवाहर नवोदय विद्यालय, गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड स्तर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया जाएगा. इसके बाद सुबह 8:40 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में झंडोतोलन होगा. इसके बाद क्रमवार अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में झंडोतोलन किया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस की सुबह स्थानीय मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रभात फेरी निकालते हुए प्रखंड परिसर पहुंचेंगे. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा.

बैठक में बीडीओ निसात अंजुम, सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, बीपीआरओ बैजनाथ महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन, हाजी मो. उस्मान, शिक्षक अनुग्रह स्वामी, प्रवीण कुमार, अभिषेक सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला में रोजगार मेला आयोजित

संबंधित सामग्री

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ/डीएसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर मगध सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसफ और बालूमाथ अमरवाडीह पुलिस पिकेट की संयुक्त कार्रवाई

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया जीरो FIR

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया जीरो FIR

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीडिता ने आरोप लगाया कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.