खरवार भोगता समाज विकास संघ की बड़कीटाड़ में बैठक, शहादत दिवस को भव्य बनाने का निर्णय

By : News11 Bharat
खरवार भोगता समाज विकास संघ की बड़कीटाड़ में बैठक, शहादत दिवस को भव्य बनाने का निर्णय

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खरवार भोगता समाज विकास संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक विश्रामपुर पंचायत भवन, बड़कीटाड़ में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ गंझू ने की. इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता तथा जिला सहसचिव प्रभाकर गंझू मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

बैठक में आगामी 28 मार्च को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर के शहादत दिवस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसके लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार चलाने तथा खलारी प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के पारंपरिक वेश-भूषा और झांकियों के साथ रांची पहुंचने की योजना बनाई गई.

इस दौरान जिला अध्यक्ष अमृत भोगता ने कहा कि इस वर्ष शहादत दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है. झारखंड के कोने-कोने से खरवार भोगता समाज के लाखों लोग अपनी पारंपरिक संस्कृति, गाजे-बाजे और झांकियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने खलारी प्रखंड के लोगों से भी बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से प्रचार-प्रसार में जुट जाने की अपील की.

बैठक में बिगना गंझू, शिवदयाल गंझू, बालेश्वर गंझू, जगदीश गंझू, राहुल गंझू, गोविंद भोगता, मंगलाल गंझू, बलराम गंझू, नीरज, सुशील, पप्पू, धनेश्वर, पवन गंझू समेत कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खलारी में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन, डकरा शाखा की सहायक प्रबंधक ने फीता काटकर की शुरुआत

संबंधित सामग्री

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.