न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) के तैमारा, बुंडू टॉल प्लाजा, रायडीह ओवरब्रिज और दिउड़ी मंदिर ओवरब्रिज के आसपास लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर उलगुलान मोर्चा ने बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
मोर्चा ने कहा कि रात के समय इन महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है. विशेष रूप से ओवरब्रिज और टॉल प्लाजा के आसपास स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने और उनके नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. मोर्चा ने कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान जरूरी है.
ज्ञापन सौंपने वालों में उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, पुरेन्द्र कुमार, रामवृक्ष साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा के गिरिडीह-पांडेडीह मुख्य मार्ग पर दुलाडीह गांव के समीप भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, पत्नी-पुत्र घायल