संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह टोला बरवाही निवासी विनोद राम की पुत्री अंजली कुमारी जो कक्षा तीन की छात्रा है जो 2 सितंबर की शाम करीब 3:00 बजे दीप्ति निकेतन स्कूल से निकलने के बाद अचानक लापता हो गई थी शाम 7:30 बजे तक बच्ची के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन अभियान चलाया गया. निरंतर तलाश के दौरान पता चला कि बच्ची रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटी स्थित अपनी एक सहेली के घर चली गई थी. 3 सितंबर को रामगढ़ पुलिस ने बच्ची को कुटी गांव से पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बच्ची के सही-सलामत मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है.
यह भी पढ़ें: पलामू के किसानों के लिए राहत की खबर आई, मलय जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹273.90 लाख स्वीकृत