जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा

आनंदपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक, महिला स्वावलंबन को बताया विकास की मजबूत नींव

महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो मजबूत होगा झारखंड - जगत माझी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आनंदपुर में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक, महिला स्वावलंबन को बताया विकास की मजबूत नींव

न्यूज11  भारत

आनंदपुर/डेस्क: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में बुधवार को आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत भवन में रोबोकेरा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड तथा रुंघीकोचा पंचायत के तेंताड़ी में रुंघीकोचा आजीविका महिला संकुल संगठन सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ विधायक का स्वागत किया. विधायक जगत माझी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर आमसभा का विधिवत उद्घाटन किया.

इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा कि महिलाओं का उत्थान और सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की सबसे मजबूत कड़ी है. जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से गांव की महिलाएं समूह से जुड़कर रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के नए साधन विकसित कर रही हैं. यह बदलाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. विधायक ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली नहीं, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक शक्ति भी हैं.

महिलाओं के हाथ में आर्थिक मजबूती आएगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होगा तो झारखंड आगे बढ़ेगा. उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर और सामूहिक शक्ति का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है और जेएसएलपीएस इस उद्देश्य को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

वार्षिक आमसभा में महिला समिति की सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों, आर्थिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की. इस दौरान विधायक जगत माझी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हारता पंचायत की मुखिया जाम्बी कच्छप, रोबोकेरा की मुखिया स्नेहा तोपनो, रोबोकेरा थाना प्रभारी लालू प्रसाद, बीपीएम पौलुस टोप्पो, मनोहरपुर के उप प्रमुख दीपक एक्का, सुषमा तोपनो, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, अवबीस बारला, करेसेंसिया केरकेट्टा, राजा रुद्र प्रताप सिंहदेव, हेमावती देवी, पार्वती देवी, पूनम टोप्पो, आश्वन्ति कंडुलना, संजीव गंताइत, राजू सिंह, अजय कच्छप, पिंटू जैन, आशीष गंताइत, कोमल भुंइया समेत बड़ी संख्या में महिला समिति की सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें:  शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण और वेतन रोकने का निर्देश

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.