नए थाना भवन का उद्घाटन

पांकी में विधायक शशि भूषण मेहता ने किया नए थाना भवन का उद्घाटन

पांकी में नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया.

By : News11 Bharat
पांकी में विधायक शशि भूषण मेहता ने किया नए थाना भवन का उद्घाटन

न्यूज़11 भारत 
पांकी/डेस्क: 
झारखंड सरकार के द्वारा पांकी क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पांकी में नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन समारोह को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने अपने कर-कमलों द्वारा नए भवन का उद्घाटन किया.

​समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक किशोर कौशल, पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  प्रशांत कुमार तथा पांकी अंचल के पुलिस निरीक्षक जीतराम महली उपस्थित रहे. कार्यक्रम की मेजबानी व संचालन पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया.

​बेहतर पुलिसिंग और जन-सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

​नवनिर्मित थाना भवन के शुरू होने से अब पांकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए भवन के बन जाने से पुलिस कर्मियों को कार्य करने में सहूलियत होगी तथा थाने आने वाले आम फरियादियों को भी बेहतर और सुगम वातावरण मिल सकेगा. उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने भवन का जायजा लिया और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

​समारोह के दौरान क्षेत्र के तमाम प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे. जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, निधि सिंह. प्रतिनिधि व राजनीतिक दल के नेता: विधायक प्रतिनिधि मिनटी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे, सुरेंद्र सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, प्रेम प्रसाद, लोकनाथ यादव, बृजदेव सिंह, नेहाल अंसारी, हफीजुल अंसारी, रफीक अंसारी, अनारीक ग्राम अबुल हसन, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी ,सुभाष चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह शंकर प्रसाद गुप्ता अजीत गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: आनंदपुर: अज्ञात बीमारी से 2 बच्चियों की मौत, 8 लोग मलेरियाग्रस्त, दहशत में ग्रामीण

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया