रिश्वत का खेल
एक्सक्लूसिव

मनरेगा में रिश्वत का खेल बेनकाब: ACB के हत्थे चढ़े पालकोट में BPO हरीश प्रजापति 

पालकोट प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया.

By : Ark Sahuliyar
मनरेगा में रिश्वत का खेल बेनकाब: ACB के हत्थे चढ़े पालकोट में BPO हरीश प्रजापति 

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत 
गुमला/डेस्क:
पालकोट प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. ACB की टीम ने मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) हरीश प्रजापति को एक लाभुक से कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार, एक लाभुक ने BPO पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए ACB से शिकायत की थी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. बताया गया कि जैसे ही BPO कथित रूप से रिश्वत की रकम ले रहे थे, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद एसीबी अधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय के एक कमरे में उनसे पूछताछ की. टीम ने शिकायत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच की. कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई.

पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद एसीबी की टीम BPO हरीश प्रजापति को अपने साथ रांची ले गई. इस कार्रवाई के बाद मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता, लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ACB की कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती से कार्रवाई का संदेश दिया है.

यह भी पढ़ें- पूर्व मेयर रमा खलखो ने नगर निगम की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा- राजधानी को मिल रही निराशा 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.