अपने पुत्र को कालजयी बनाने के लिए निर्जला उपवास कर मातएं कर रहीं जीवित्पुत्रिका व्रत

अष्टमी तिथि की समाप्ति के बाद कल माताएं तोड़ेंगी अपना व्रत

By : Admin
अपने पुत्र को कालजयी बनाने के लिए निर्जला उपवास कर मातएं कर रहीं जीवित्पुत्रिका व्रत

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना को लेकर माताओं ने कठिन व्रत जीवित्पुत्रिका विधि विधान से पूजा अर्चना कर संपन्न किया. सिमडेगा हनुमान वाटिका में आज सामूहिक रूप से  जीवित्पुत्रिका पूजन  विधि विधान के साथ किया गया.जहां आसपास की सभी व्रतधारी माताओं ने आकर पूजा अर्चना कर जीवितपुत्रिका व्रत की कथा सुना. पर्व को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह रहा. इस दौरान युवा से लेकर वृद्ध महिलाओं ने अपने बच्चों की कुशलता के लिए निर्जला व्रत रख पूजन किए. यहां पूजन अनुष्ठान पंडित सोमनाथ मिश्र द्वारा सम्पन्न कराया गया.परंपराओं की माने तो इस व्रत में महिलाओं द्वारा निर्जल 24 घंटे का निर्जला उपवास रख इस कठिन व्रत को करती हैं.

परंपरा विश्वास रखकर अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए करती चली आ रही हैं. जीवित्पुत्रिका-व्रत के साथ जीमूतवाहन की कथा जुड़ी है. इसमें गन्धर्वों के राजकुमार जीमूतवाहन अपने जीवन का दाव पर लगाकर नागवंश की रक्षा करते हैं. जीमूतवाहन के अदम्य साहस से नाग-जाति की रक्षा हुई और तबसे पुत्र की सुरक्षा हेतु जीमूतवाहन की पूजा की प्रथा शुरू हो गई. जिसके बाद पुत्रवती महिलाएं जीमूतवाहन की पूजा करती हैं. आश्विन कृष्ण अष्टमी के दिन उपवास रखकर स्त्री जीमूतवाहन की पूजा कर तथा कथा सुनने के बाद आचार्य को दक्षिणा देते हुए पूजन अनुष्ठान संपन्न करती हैं और व्रत का पारण सोमवार को अष्टमी तिथि की समाप्ति के पश्चात किया जाएगा. इस व्रत के पारण में सभी माता साबुत अनाजों को निगल कर व्रत संपन्न करती हैं.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में खेल सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से खेल निदेशक शेखर जमुवार ने किया सिमडेगा का दौरा

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया