MP Bidyut Baran Mahato met MLA Purnima Sahu, who i

सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा उनका कुशल

By : Vaibhaw Vikram
सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान सांसद ने विधायक के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

अस्पताल में सांसद महतो ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से भी विधायक पूर्णिमा साहू के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का स्वस्थ रहना समाज और क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उन्हें विश्वास है कि विधायक शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी.

मुलाकात के दौरान सांसद ने विधायक एवं उनके परिजनों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि विधायक पूर्णिमा साहू जनसेवा के कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रही हैं और उनके स्वस्थ होने की प्रतीक्षा क्षेत्र की जनता भी कर रही है. सांसद बिद्युत बरण महतो ने ईश्वर से विधायक पूर्णिमा साहू के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों में जुटेंगी.

यह भी पढ़ें: डुमरी में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया