रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी प्रखंड मुख्यालय में उस समय हडकंप मच गया. जब गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण करने लगे. जहां उन्होंने पाया कि कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से गायब थें. इसके बाद उन्होंने प्रखंड और आंचल कर्मचारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक भी की. जहां उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं का रिव्यू किया और पेंडिंग योजनाओं को जल्दी पूरा करने का भी निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की किसी भी परेशानी को तुरंत ही दूर करें.
क्षेत्र के लोगों को कोई भी परेशानी ना हो सके. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी है. वहीं बैठक में सांसद ने कहा कि 15 दिनों के बाद फिर से एक बैठक की जाएगी जिसमें अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लिया जाएगा. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं. बैठक म़े डुमरी के प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा रेफरल अस्पताल प्रभारी राजेश महतो सहित प्रदीप मंडल सुरेंद्र साव,दुर्योधन महतो,छक्कन महतो,यशोदा देवी व प्रखंड और अंचल के कर्मचारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: जादूगोड़ा में बाबूलाल सोरेन परिवार सम्मान योजना नाम से राशन कार्ड की हुई शुरुआत