न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने संसद में देश की प्राचीनतम आदिवासी संस्कृतियों उरांव और संथाल समाज की धरोहरों को संरक्षित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सरकार से मांग की कि झारखंड और बिहार की सीमाओं में फैले ऐतिहासिक स्थलों रोहतासगढ़, मुड़मा और मारंग बुरु को जोड़कर एक 'विशिष्ट सांस्कृतिक कॉरिडोर' विकसित किया जाए.
विरासत से ही आदिवासियत की पहचान
सदन को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने काव्य पंक्तियों के माध्यम से आदिवासियों के गौरव का बखान किया: "जहाँ पुरखों की खुशबू है, जहाँ आस्था का डेरा है, वो रोहतासगढ़, वो मुड़मा, वो मारंग बुरु, पहचान का सवेरा है!" उन्होंने जोर देकर कहा कि रोहतासगढ़ (बिहार) उरांव समाज के शौर्य और उनके पूर्वजों की अमिट स्मृतियों का केंद्र है. वहीं, रांची के मांडर स्थित 'मुड़मा स्थल' न केवल धार्मिक शक्ति खूंटा का प्रतीक है, बल्कि यह उस 'पड़हा शासन व्यवस्था' की जननी है, जिसने आदिवासी समाज को सदियों से एक सूत्र में पिरोए रखा है.
संथाल समाज की आस्था का उल्लेख करते हुए प्रकाश ने कहा कि 'मारंग बुरु' (पारसनाथ पर्वत) संथालों के सर्वोच्च देवता हैं. यह केवल एक पहाड़ नहीं, बल्कि करोड़ों आदिवासियों के अस्तित्व की पहचान है. उन्होंने खेद व्यक्त किया कि ये वैश्विक स्तर की धरोहरें आज भी सड़क, बिजली, पेयजल जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है. प्रकाश ने सरकार से आग्रह किया है कि मुड़मा, मरांगबुरू और रोहतासगढ़ को जोड़कर एक विशिष्ट कॉरिडोर का निर्माण किया जाय ताकि देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी भारत की आदिवासी सभ्यता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से रूबरू हो सके.
ये भी पढ़ें- ईडी बनाम रांची पुलिस, ईडी की क्रिमिनल रीट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में उठाई उरांव और संथाल समाज की आवाज: 'आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर' बनाने की मांग
संबंधित सामग्री
नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद
नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.
बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य
प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.
पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद
गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू
दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.