सांसद कालीचरण सिंह ने दी मानवता का मिसाल, सड़क हादसे में घायल को पहुंचाया अस्पताल

By : News11 Bharat
सांसद कालीचरण सिंह ने दी मानवता का मिसाल, सड़क हादसे में घायल को पहुंचाया अस्पताल

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र पर शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा था. इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे चतरा सांसद कालीचरण सिंह की नज़र घायल युवक पर पड़ी. सांसद ने तुरंत गाड़ी रुकवाते हुए सवारी गाड़ी की मदद से घायल चालक को उठाया और प्राथमिक उपचार हेतु स्वयं लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुँचे.अस्पताल पहुँचने के बाद सांसद ने चिकित्सकों से घायल के उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की.घायल को अस्पताल पहुँचाने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सांसद की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनसेवा की मिसाल बताया.

यह भी पढ़ें: खूंटी-तमाड़ रोड पर सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव