न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के आजाद बस्ती में आज शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम बस्ती में बूचरखाना तोड़ने पहुंची. इसी दौरान बुलडोजर और नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. स्थानीय लोग सड़कों पर निकल आये हैं. लोगों ने आजाद बस्ती पत्थलकुदवा रोड जाम कर दिया है. बस्ती में तनाव का माहौल बना हुआ है.
नगर निगम की टीम बस्ती में 19.3 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची है. प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
इस जमीन पर नगर निगम हेल्थ सेंटर, सहित नागरिक सुविधा सेंटर बनाने की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें: मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, लेक व्यू हॉस्पिटल में चल रहा इलाज