सफाई अभियान

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत हुसैनाबाद नगर पंचायत की ओर से विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. नगर पंचायत कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर उतरकर सफाई अभियान चलाया. कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से हुई. इसके बाद मुख्य बाजार, महावीर मंदिर, आंबेडकर चौक और सब्जी बाजार होते हुए जेपी चौक तक सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई. अभियान के दौरान दुकानदारों, ठेला संचालकों और आम नागरिकों को सड़क पर कचरा नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थान पर कचरा रखने के लिए जागरूक किया गया.

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण के लिए केवल नगर पंचायत का प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि साफ-सफाई का सीधा संबंध स्वस्थ जीवन से है. शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सामूहिक है और सभी के सहयोग से ही स्वच्छ एवं सुंदर हुसैनाबाद का निर्माण संभव है.

अभियान में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद उमा देवी, राजकुमार कश्यप, सरवरी बीबी, अभिमन्यु कुमार, शंभू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद अखिलेश यादव, नगर प्रबंधक आशीष निर्मल, अभिषेक राहुल, नगर मिशन प्रबंधक राकेश कुमार सिंह, जेई सुधांशु कुमार, अजित कुमार, अभिजीत दुबे, बृजलाल यादव, सोनू कुमार, रविकांत पटेल, रवि कुमार यादव, संजीत कुमार, सफाई जमादार अवधेश राम सहित नगर पंचायत के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

संबंधित सामग्री

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक 07 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.