न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंके जाने के मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत 11 भाजपाइयों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में 150 से 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. यह कार्रवाई नगर थाना में एसडीओ के निर्देश पर की गई है. अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें: कल झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर रोक और आयोग में नियुक्तियों पर हो सकता है मंथन