यूनियन गतिविधि

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा, यूनियन को मजबूत बनाने पर जोर

संगठन के विस्तार तथा कोयला मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा, यूनियन को मजबूत बनाने पर जोर

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री एवं जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह ने सीसीएल पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान बचरा स्थित संगम विहार क्लब में स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.इसके उपरांत महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय कमेटी के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया बैठक में यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन के विस्तार तथा कोयला मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं मजदूर हितों की रक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन निरंतर संघर्षरत रहेगी और उनकी आवाज को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा.मौके पर पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष केके चतुर्वेदी, क्षेत्रीय सचिव भीम प्रसाद मेहता, रतनलाल, सुनील कुमार सिंह, विकास दुबे, लखन साव,श्याम सुन्दर महतो,दिलनवाज अंसारी,श्याम नारायण चौधरी  सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में छेड़खानी विवाद में फायरिंग, दो लोगों को गोली लगी

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ