राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गुमला में की 16 मामलों की सुनवाई, 9 मामलों का मौके पर निष्पादन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गुमला में की 16 मामलों की सुनवाई, 9 मामलों का मौके पर निष्पादन

न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम ने गुमला परिषदन में जनजातीय समुदाय से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की. इस दौरान गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों से संबंधित कुल 16 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 9 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया.

सुनवाई के दौरान एनएचएआई से जुड़े एक मामले में भूमि अधिग्रहण के बावजूद एक महिला को लगभग 23 लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत सामने आई. आयोग के हस्तक्षेप के बाद भुगतान सुनिश्चित कराया गया. वहीं ऊर्जा विभाग से जुड़े मामले में भूमि से विद्युत पोल हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में जांच रिपोर्ट में त्रुटि पाए जाने पर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया.

करमटोली मामले में उपायुक्त को ग्रामीणों की मांग के अनुरूप चुनाव कराकर ग्राम सभा गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इससे पूर्व डॉ. लकड़ा ने अंजन धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिषदन परिसर में वृक्षारोपण भी किया.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गये भूपेश बघेल और अजय शर्मा आज रांची आएंगे

संबंधित सामग्री

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है.

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.