स्क्रैप लोहा

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

By : Dipali Kumari
धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: 
भाटडीह ओपी क्षेत्र के नागदा स्थित आमबागान के समीप देर रात ग्रामीणों ने बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदे एक टाटा मैजिक वाहन को रोककर पकड़ लिया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भाटडीह ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बीसीसीएल के अधिकारी और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की. 

पूछताछ के दौरान टाटा मैजिक वाहन चालक की पहचान पाथरगड़िया पंचायत की मुखिया नमिता देवी एवं कमल महतो के पुत्र कविराज महतो के रूप में हुई. ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार देर रात कविराज महतो पिकअप वैन में स्क्रैप लोहा लोड कर नागदा की ओर से ले जा रहा था. आमबागान के समीप ग्रामीणों को वाहन पर संदेह हुआ. ग्रामीणों ने वाहन को रोककर जांच की तो उसमें स्क्रैप लोहा लदा मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 
मौके पर पहुंची भाटडीह ओपी पुलिस ने बीसीसीएल अधिकारियों और सीआईएसएफ जवानों की मौजूदगी में वाहन पर लदे स्क्रैप की जांच की. इसके बाद चालक और टाटा मैजिक वाहन को भाटडीह ओपी ले जाया गया. 
इधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नागदा स्थित बीसीसीएल की बंद खदान क्षेत्र से पूर्व में भी स्क्रैप लोहा निकालकर बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं. इस संबंध में भाटडीह ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.