पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय

राष्ट्रीय खेल दिवस: पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय में पुरस्कार वितरण, विजेता छात्र हुए सम्मानित

निबंध और भाषण प्रतियोगिता, 100 व 200 मीटर दौड़, पुशअप, प्लैंक और फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.

By : Dipali Kumari
राष्ट्रीय खेल दिवस: पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय में पुरस्कार वितरण, विजेता छात्र हुए सम्मानित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत आज रविवार को पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान निबंध और भाषण प्रतियोगिता, 100 व 200 मीटर दौड़, पुशअप, प्लैंक और फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

100 मीटर दौड़ की कक्षा 6 से 8 वर्ग में मो. आशिफ प्रथम, मो. इरशाद द्वितीय और अबुतालिब तृतीय रहे. वहीं कक्षा 9 से 10 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मो. अफरीदी प्रथम, मो. अली अहमद द्वितीय और मो. रिजवान तृतीय स्थान पर रहे.
भाषण प्रतियोगिता में मो. दिलशाद और निबंध प्रतियोगिता में मो. शाहिद विजेता बने. वहीं बेस्ट स्पोर्ट्स स्टूडेंट का पुरस्कार मो. अफरीदी को दिया गया, जबकि अनुशासन के लिए कक्षा 9 के विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. कुर्बान अली ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और खेलों के महत्व पर जोर दिया. इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक संजय कुमार ठाकुर, SMC अध्यक्ष खुर्शीद खान समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई! हजारीबाग से दो सगे भाई गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.