न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नवीन केडिया ट्रांजिट बेल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए फरार हो गया है. कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद वह तय समय पर ACB के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद एजेंसी ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.
ACB ने नवीन केडिया को 8 जनवरी 2026 को गोवा के एक स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे पणजी (गोवा) की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे पांच दिनों की ट्रांजिट बेल दी थी. अदालत ने आदेश दिया था कि इस अवधि में वह छत्तीसगढ़ लौटे और इसके बाद रांची में ACB के समक्ष आत्मसमर्पण करे.
हालांकि, निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद नवीन केडिया ने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही एजेंसी के सामने पेश हुआ. इसके बाद ACB ने उसे फरार घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. एजेंसी द्वारा कई संभावित ठिकानों पर रेड की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. गौरतलब है कि नवीन केडिया छत्तीसगढ़ की जानी-मानी कंपनी छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड का संचालक है.
ये भी पढ़ें- रंगदारी और लेवी वसूलने के मामले में अपराधी नरेश यादव उर्फ छोटन को नहीं मिली राहत, डिस्चार्ज पिटीशन खारिज
ट्रांजिट बेल की शर्तें तोड़कर फरार हुआ झारखंड शराब घोटाले का आरोपी नवीन केडिया
संबंधित सामग्री
MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन
झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स की व्यवस्था हो.
सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी
ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.
जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर
सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.
जवानी में ली ₹100 की रिश्वत, अब बुढ़ापे में काटनी होगी जेल की सजा; 30 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
रिश्वतखोरी का यह दशकों पुराना मामला 27 अप्रैल 1995 की है.
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब
पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.