न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: स्कूलों में आपदा सुरक्षा को लेकर NDMA ने संज्ञान लिया है. सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा के प्रस्ताव को NDMA ने महत्वपूर्ण माना. दिल्ली और देश के विभिन्न हिस्सों में हुई घटनाओं के बाद यह प्रस्ताव भेजा गया था. प्रस्ताव को शिक्षा मंत्रालय के पास विचार और उचित कार्रवाई के लिए भेजा गया है. स्कूलों में डिजास्टर मैनेजमेंट और इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान की मांग की गयी है. साल में कम से कम दो बार मॉक ड्रिल और CPR/BLS/AED ट्रेनिंग का प्रस्ताव रखा गया है. देशभर के स्कूलों के लिए राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा फ्रेमवर्क बनाने की मांग की गयी है.
यह भी पढ़ें- अक्टूबर महीने में देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, बाजार और आपकी जेब पर डालेंगे असर