न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हथियार के बल पर 58 हजार रुपए की लूट के मामले में जेल में बंद आरोपी नारायण उरांव को राहत नहीं मिली है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. लूटकांड की घटना 2 अगस्त 2019 की है. विलियम खलखो मांडर के अलग-अलग इलाकों में गैस वितरण कर लौट रहा था. करगे रोड स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान से करीब 200 मीटर दूरी पर पहुंचा ही था कि तभी दो मोटर साइकिल पर सवार 4 अपराधियों ने उसे रोका और हथियार का भय दिखाकर 58 हजार रुपए लुटकर फरार हो गए. मामले में ट्रायल फेस कर रहे 5 आरोपी विनोद मुंडा, कुलदीप उरांव, विनोद महली, विकाश उरांव और कारो चेतन साक्ष्य के अभाव में बरी हो चुके है. वहीं, नारायण उरांव को बाद में आरोपी बनाया गया है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, शशि प्रकाश झा को आयुष निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी
हथियार के बल पर 58 हजार रुपए की लूट मामले में आरोपी नारायण उरांव को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज
संबंधित सामग्री
छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला
पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है
योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ
सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
डोरंडा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने कुसाई कॉलोनी के पास की सड़क जाम
सड़क पर विरोध प्रदर्शन गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग
पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...
बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।
गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त
नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.