सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीक के रूप में मगध संघमित्रा क्षेत्र के तत्कालीन जीएम नृपेन्द्रनाथ ने पदभार ग्रहण किया

By : News11 Bharat
सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीक के रूप में मगध संघमित्रा क्षेत्र के तत्कालीन जीएम नृपेन्द्रनाथ ने पदभार ग्रहण किया

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत 
लातेहार/डेस्क:  
भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के मगध संघमित्रा क्षेत्र महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को ही नृपेंद्रनाथ ने सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीक का पदभार ग्रहण कर लिया. नृपेंदनाथ ने 1988 में आईआईटी आईएसएम धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद सीसीएल के एनके एरिया से अपना करियर शुरू किया था. लगभग दो दशकों तक केडीएच परियोजना में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया. नृपेंद्रनाथ ने ईसीएल की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य को बखूबी अंजाम देने के बाद सीसीएल के मगध परियोजना में बतौर परियोजना पदाधिकारी अपनी सेवा दी. बाद में वे मगध संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक के रूप में क्षेत्र को प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक नृपेंद्रनाथ कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में खदान सुरक्षा प्रशिक्षण में गहन रूप से शामिल रहे हैं. खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण और कार्यान्वयन में उनके प्रयासों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके पास महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय अनुभव भी है. वे 2024 में कई यूरोपीय देशों में एजीटीएमपीए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे हैं.
कोयला उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशाल अनुभव से सीएमपीडीआई और सीआईएल को भारत में खनन सुरक्षा और संचालन को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक प्रथाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े: गढ़वा में सीओ की पत्नी ने एक महिला के साथ रंगे हाथ आवास पर सीओ को पकड़ा, 6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया