चैनपुर प्रखंड में अधिकारियों और ग्रामीणों ने ली संविधान की शपथ

By : News11 Bharat
चैनपुर प्रखंड में अधिकारियों और ग्रामीणों ने ली संविधान की शपथ

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर: 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर, चैनपुर प्रखंड और इसकी सभी 10 पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम ग्रामीणों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हुए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की.प्रखंड मुख्यालय में स्थित बीआरसी कार्यालय के समीप मुख्य समारोह आयोजित किया गया. यहां प्रखंड के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर शपथ ली. "इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संविधान के महत्व, उसके मूल्यों, और उसमें निहित आदर्शों के प्रति जागरूक करना था."इस शपथ ग्रहण समारोह में बीपीओ सतेंद्र कुमार, जनसेवक, पंचायत सेवक,राजस्व कर्मचारी, और प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारी तथा पदाधिकारीगण शामिल रहे.

 पंचायतों में मुखिया की अगुवाई में लिया गया संकल्प 

प्रखंड मुख्यालय के अतिरिक्त, प्रखंड की सभी पंचायत भवनों में मुखिया की अगुवाई में भी संविधान दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया.पंचायतों में शपथ ग्रहण के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.पंचायत के मुखिया, सचिव, रोजगार सेवक, प्रज्ञा केंद्र संचालक, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर संविधान के मूल सिद्धांतों - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व - को बनाए रखने और उनका पालन करने का संकल्प लिया.इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान निर्माण के इतिहास और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के अमूल्य योगदान पर भी प्रकाश डाला. यह कार्यक्रम प्रखंड और पंचायत स्तर पर संवैधानिक जागरूकता को बढ़ाने और लोगों को उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाने में सफल रहा.

यह भी पढ़ें: सोनाहातु: अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह के नायक बुली महतो की प्रतिमा के अनावरण पर सहमति

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया