संविधान दिवस के अवसर पर देवघर उपायुक्त ने समाहरणालय के अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई

By : News11 Bharat
संविधान दिवस के अवसर पर देवघर उपायुक्त ने समाहरणालय के अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी. इसके अलावा उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार भी है..आइए, इसके न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें.

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी संविधान प्रस्तावना की शपथ

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत दो हजार छह विक्रमी) को एकदनुसार इस संविधान को अंगिकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है. 

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, उत्पाद अधीक्षक श्री संजय कुमार, डीआईओ श्री अभय परासर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम के साथ समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  उपायुक्त नीतीश कुमार ने फीता काट कर किया शिक्षा सेतु डिजिटल का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट