गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना

सैकड़ों की संख्या में कांवरिये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में हुआ रवाना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  गुरु पूर्णिमा के दिन ( बुधवार को ) टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से कोच बस द्वारा बाबा नगरी के लिए रवाना हुआ. सैकड़ों की संख्या में कांवरिया यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में बोल-बम का जयकारा लगाते हुए यहां से विदा लिये. बताते चलें कि यह जत्था सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा नगरी के लिए पैदल जाएगा. जहां सभी जलाभिषेक करेंगे. इस धर्म  यात्रा में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य आदि गेरुआ व सफेद वस्त्र धारण कर जयकारे लगाते हुए यहां से रवाना हुए.
 
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को सावन के महीने में जलाभिषेक करने का अलग ही महत्व है. हम-सब प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में अपने मजदूर भाईयों तथा कंपनी के उन्नति की कामना को लेकर पैदल यात्रा पूरी कर भोले शंकर को जलाभिषेक करते हैं. बाबा ही उचित मार्गदर्शन कर सही राह दिखाते हैं. सभी श्रद्धालु स्वर्गीय श्री जेएन टाटा साहब के प्रतिमा को नमन कर यहां से यात्रा प्रारंभ किये. श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते यूनियन कार्यालय पहुंचकर  यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की सबों को शुभकामनाएं दिये.

यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान पिंटू कुमार की ब्रेन मलेरिया से मौत

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ