आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

By : News11 Bharat
आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

संतोष कुमार/न्यूज़11
सरायकेला/डेस्क:
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत संचालित जन-जागरूकता अभियान एवं ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के निर्देशन एवं डीडीओ डॉ. कामिनी लता के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

शिविर के दौरान डीडीओ डॉ. कामिनी लता द्वारा कुल 150 छात्र-छात्राओं का मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच (ओरल स्क्रीनिंग) किया गया. इस अवसर पर दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ राजू कुमार  सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कामिनी लता ने छात्र-छात्राओं को दंत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित एवं सही तरीके से ब्रश करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने तंबाकू एवं गुटखा सेवन के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि इससे मुख कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया.

शिविर में दंत रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई. इसके अतिरिक्त, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मानसिक रोगों के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों से अवगत कराया गया.

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समग्र स्वास्थ्य संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया