पाकुड़: जिला खनन टास्क फोर्स ने रात में चलाया विशेष जांच अभियान, 19 वाहनों पर की गई कार्रवाई

By : News11 Bharat
पाकुड़: जिला खनन टास्क फोर्स ने रात में चलाया विशेष जांच अभियान, 19 वाहनों पर की गई कार्रवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पाकुड़ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा सोमवार की रात्रि में हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पाया गया कि कुछ भारी वाहनों द्वारा जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था तथा नो एंट्री क्षेत्र का उल्लंघन किया जा रहा था. इस पर टीम द्वारा 20–25 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से कुल 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹89,800/- (रूपये उन्यासी हजार आठ सौ मात्र) की राशि ऑनलाईन ई-पॉस मशीन (परिवहन विभाग) के माध्यम से दंडस्वरूप वसूल की गई.

वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि भविष्य में यदि पुनः इस प्रकार का कृत्य किया गया, तो संबंधित वाहन को जप्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने कहा कि अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की ओर से शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है. आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

*इस जांच अभियान में जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अंचल अधिकारी हिरणपुर श्री मनोज कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर श्री सुबोध कुमार सिंह, नवीन कुजूर, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, परिवहन विभाग के कर्मी एवं हिरणपुर थाना पुलिस बल उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: धनबाद: प्रखंड के मुखिया को अब तक भुगतान नहीं, 2022 से ‘सरकार आपके द्वार’ में खर्च की गई राशि अटकी

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ