पलामू पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर प्रिंस खान व सूजीत सिन्हा गिरोह के आठ शूटरों को किया गिरफ्तार

By : Vaibhaw Vikram
पलामू पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर प्रिंस खान व सूजीत सिन्हा गिरोह के आठ शूटरों को किया गिरफ्तार

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: पलामू से बड़ी खबर निकल के सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.  पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस टीम गठित करते हुए सदर थाना प्रभारी लाल जी ने कार्यवाही करते हुए कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गैंग आपस में हाथ मिलकर अपने गैंग का विस्तार करना और चलाना चाह रहे थे.

इस घटना को अंजाम देने जा रहे थे शूटर

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सभी गिरफ्तार शूटर सिंगरा व चियांकी में एनएचएआई के चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य स्थल पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अमित चौधरी, आकाश शुक्ला, कौशल पासवान, नीरज चन्द्रवंशी, छोटन पासवान, अख्तर अंसारी, अविनाश गिरी व बॉबी कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया.  वहीं गिरफ्तार आरोपी शूटरों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार मैगजीन,14 जिंदा गोली, सात मोबाइल फोन, तीन बाइक व एक धमकी से भरी पर्ची बरामद किया है.

यह भी पढें: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे आदित्य साहू, इन BJP नेताओं से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा