समीक्षा बैठक

पांकी विधायक डॉ. मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पांकी विधायक डॉ. मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने प्रखंड एवं अंचल के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

विधायक डॉ. मेहता ने पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. विधायक ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, जन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया. साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी से पंचायत भवन तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया