राहत अस्पताल सील

पलामू: बिना डॉक्टर के मरीजों का इलाज और अवैध अल्ट्रासाउंड! प्रशासन ने 'राहत अस्पताल' को किया सील

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने विधिवत वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य संकलित किए तथा जप्ती सूची तैयार कर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

By : Dipali Kumari
पलामू: बिना डॉक्टर के मरीजों का इलाज और अवैध अल्ट्रासाउंड! प्रशासन ने 'राहत अस्पताल' को किया सील

न्यूज़11 भारत 
पलामू
/डेस्क: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय पांडेय द्वारा अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ लगातार औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम सोरडीहा में संचालित राहत अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया, जहां चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीजों का उपचार, विभिन्न चिकित्सकीय जाँच और अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था. 
निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने विधिवत वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य संकलित किए तथा जप्ती सूची तैयार कर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. इस मामले में डॉक्टर मनोज थॉमस कंडुलना के द्वारा बिश्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वाले अस्पतालों, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, एक्स-रे और पैथोलॉजिकल केंद्रों के विरुद्ध यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा. इस छापामारी दल में अंचल अधिकारी बिश्रामपुर, थाना प्रभारी बिश्रामपुर, अंचल निरीक्षक बिश्रामपुर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

चुटिया स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

भुरकुंडा रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

भुरकुंडा रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

चक्का जाम के दौरान समिति के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्य संगम आउटसोर्सिंग माइन-ए परिसर में जुटे. 

चक्रधरपुर: स्टेशन मार्ग के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भीषण चोरी, दानपेटी का ताला तोड़ नगदी पर हाथ साफ  

चक्रधरपुर: स्टेशन मार्ग के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भीषण चोरी, दानपेटी का ताला तोड़ नगदी पर हाथ साफ  

चोरों ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर दानपेटी में जमा श्रद्धालुओं का चढ़ावा पार कर दिया.