चक्का जाम

भुरकुंडा रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

चक्का जाम के दौरान समिति के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्य संगम आउटसोर्सिंग माइन-ए परिसर में जुटे. 

By : Dipali Kumari
भुरकुंडा रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

सागर कुमार/न्यूज़11 भारत 
भुरकुंडा/डेस्क:
बरका सयाल क्षेत्र भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति के आह्वान पर संगम तीन नंबर क्वायरी स्थित आउटसोर्सिंग माइंस में चक्का जाम किया गया. आंदोलन के कारण ओबी एवं कोयला परिवहन घंटों प्रभावित रहा. बाद में बरका-सयाल महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के साथ हुई वार्ता के बाद समिति ने आंदोलन वापस ले लिया. चक्का जाम के दौरान समिति के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्य संगम आउटसोर्सिंग माइन-ए परिसर में जुटे. 
आंदोलन सभा की अध्यक्षता दर्शन गंझू एवं संचालन रोबिन मुखर्जी ने किया. समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में करीब 40 वर्षों से रोड सेल संचालित रहा है, जिससे विस्थापित, प्रभावित, स्थानीय एवं स्थापित लोगों को रोजगार मिलता रहा है. रोड सेल प्रभावित होने से स्थानीय लोगों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है.

समिति ने रोड सेल पुनः चालू कराने के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए में विस्थापित, प्रभावित, स्थानीय एवं स्थापित लोगों के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की मांग रखी. इधर आंदोलन की सूचना मिलने के बाद बरका-सयाल जीएम रंजय सिन्हा ने समिति के प्रतिनिधियों को भुरकुंडा रेस्ट हाउस में वार्ता के लिए बुलाया. वार्ता के दौरान जीएम ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में रोड सेल का ऑफर भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया. वहीं, बीएलए आउटसोर्सिंग में स्थानीय लोगों को आवश्यकता के अनुसार रोजगार देने की बात कही गई. अन्य मांगों पर भी प्रबंधन और समिति के बीच चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया गया. प्रबंधन के आश्वासन के बाद समिति ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम वापस ले लिया. 

इसके बाद संगम माइंस में ओबी एवं कोयला परिवहन का कार्य पुनः शुरू हो गया. वार्ता में जीएम रंजय सिन्हा, पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, एसओएम अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. आंदोलन में गिरधारी गोप, दर्शन गंझू, नागेश्वर मुंडा, सरोज झा ‘झारखंडी’, मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, बालेश्वर पासवान, प्रेम कुमार साहू, संजय मिश्रा, शिवनारायण यादव, राजा यादव, शिवलाल बेदिया, दिनेश बेदिया ,गोविंद बड़ाइक, जयदेव सिंह,विनोद सिंह, राजेश मिश्रा, सुनील कुमार, तुल्ला खान, रावेल एक्का, गणेश बेदिया, बालो बेदिया, शिवचरण बेदिया, राजन तुरी, आजाद अंसारी, हरिशंकर चौधरी, निर्मल मुंडा, मनोज मांझी, धानेशर मुंडा, गोविंद करमाली, इंद्रदेव मुंडा, बालेश्वर मुंडा, रिजू गंझू, कैलाश तुरी, नाजिर करमाली समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

चुटिया स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

पलामू: बिना डॉक्टर के मरीजों का इलाज और अवैध अल्ट्रासाउंड! प्रशासन ने 'राहत अस्पताल' को किया सील

पलामू: बिना डॉक्टर के मरीजों का इलाज और अवैध अल्ट्रासाउंड! प्रशासन ने 'राहत अस्पताल' को किया सील

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने विधिवत वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य संकलित किए तथा जप्ती सूची तैयार कर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.