होली को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, दिए गए विशेष दिशा-निर्देश

By : News11 Bharat
होली को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, दिए गए विशेष दिशा-निर्देश

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:  आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की.

बैठक में कुकड़ू प्रखंड के प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, सभी मुखिया प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे. होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे संचालन, जुलूस मार्ग, आपसी समन्वय एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

इसी क्रम में हाल के दिनों में क्षेत्र में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर भी गंभीर मंथन हुआ. थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल थाना को सूचित करें. कानून अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

बैठक में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि होली पर्व को भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा जाहेरगाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाहा बोंगा पर्व

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया