शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, पूजा कमिटीयों को बताया गया सरकार की गाइडलाइन

डुमरी के निमियाघाट थाना में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. जहां सभी समुदायों के लोग जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग मौजूद थे.

By : Ark Sahuliyar
दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, पूजा कमिटीयों को बताया गया सरकार की गाइडलाइन

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के निमियाघाट थाना में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. जहां सभी समुदायों के लोग जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग मौजूद थे. बैठक में पुलिस प्रशासन ने लोगों से पूजा में होने वाली परेशानियों को जाना साथ ही सरकार की गाइडलाइन को भी पूजा कमेटी के सदस्यों को बताया है. इस दौरान कहा गया कि पूजा कमेटी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, आग-बुझाने के उपकरण पूजा पंडालों में डीजे पर पाबंदी सहित कई तरह के गाइडलाइन दिए हैं. 

वहीं लोगों को कहा गया है कि पूजा कमेटी के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वालंटियर की तैनाती करें और सभी वालंटियर एक यूनिफॉर्म में रहे ताकि उनकी आसानी से पहचान हो सके. इस दौरान डुमरी इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार, दामोदर सेठ,अजीत कुमार, पवन कुमार, संजीत राज चेतानी, नकुल महतो,जमाल अंसारी, भिखारी साव, शौकत अली, कमरूद्दीन अंसारी, नारायण रवि दास, बड़ी संख्या में लोग मौजूद थें.