पिकअप वाहन जलाने का आरोपी गिरफ्तार

गारू थाना पुलिस ने रांची रातू से अप्राथमिकी अभियुक्त को 48 घंटा के भीतर किया गिरफ्तार

गारू पुलिस ने एफआईआर के 48 घंटे के भीतर अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल, माचिस और मोबाइल बरामद हुआ।

By : Ark Sahuliyar
गारू थाना पुलिस ने रांची रातू से अप्राथमिकी अभियुक्त को 48 घंटा के भीतर किया गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
पिकअप वाहन आगजनी मामले में गारू थाना पुलिस ने रांची रातू रोड से एक अप्राथमिकी अभियुक्त को एफआईआर दर्ज के 48 घंटा के भीतर गिरफ्तार कर लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक अशोक कुमार यादव (26 वर्ष) ग्राम सराढूथाना टंडवा जिला चतरा का रहने वाला है.इस संदर्भ मे गारु थाना पुलिस ने बतलाया कि बीते 24 नवंबर को थाना अंतर्गत ग्राम सरयू तेतरटोला में एक पिकअप  गाड़ी को अज्ञात अपराधियों द्वारा जला दिया गया था. 

इस संबंध में गारू थाना कांड संख्या 25/26 धारा 326(f) BNS दर्ज की गई थी एवं पुलिस अधीक्षक, लातेहार के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रातु रोड, रांची (शिव दुर्गा मंदिर लेन) से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.बताया कि युवक द्वेष भाव में पिकअप वाहन पर आग लगा दिया.आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल, माचिस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर में रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, रेल लाइन का टुकड़ा और सिग्नल केबल बरामद

मनोहरपुर में रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, रेल लाइन का टुकड़ा और सिग्नल केबल बरामद

आरपीएफ ने मनोहरपुर-ज​​राइकेला रेल लाइन के पास तीन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से रेल लाइन का टुकड़ा और सिग्नल केबल बरामद हुई।

27 November 2026
खेत में धान की फसल चरने से नाराज ग्रामीण ने तीर मारकर जंगली सूअर को मारा, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

खेत में धान की फसल चरने से नाराज ग्रामीण ने तीर मारकर जंगली सूअर को मारा, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

मनोहरपुर के पुरानापानी गांव में धान की फसल को नुकसान पहुंचाने से नाराज ग्रामीण ने जंगली सूअर को तीर मारकर मार डाला। वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

27 November 2026
लातेहार पहाड़ी ढाबा के पास हुई दो वाहनों की भिड़ंत में 6 घायल, 3 रिम्स रेफर

लातेहार पहाड़ी ढाबा के पास हुई दो वाहनों की भिड़ंत में 6 घायल, 3 रिम्स रेफर

लातेहार सदर थाना क्षेत्र में पहाड़ी ढाबा के पास दो वाहनों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को रांची के रिम्स भेजा गया।

27 November 2026
चंदवा-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, तीन दिन में एक ही परिवार के दो भाइयों की गई जान

चंदवा-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, तीन दिन में एक ही परिवार के दो भाइयों की गई जान

काली बाजार टांड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

26 November 2026