राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलन प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी रवाना, धनबाद में 17 मई को आयोजित होगी प्रतियोगिता

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
राज्य स्तरीय  मॉडर्न पेंटाथलन प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी  रवाना, धनबाद में 17 मई को आयोजित होगी प्रतियोगिता

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  खेल की नगरी सिमडेगा के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है कि 17 मई को धनबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलन चयन प्रतियोगिता में जिले के 14 प्रतिभाशाली एथलीट हिस्सा लेंगे. इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी मई माह के अंतिम सप्ताह में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त करेंगे. 
   
सिमडेगा जिला मॉडर्न पेंटाथलन संघ के सचिव मनीष  हेम्ब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार के संरक्षण में जिले से बालक वर्ग और बालिका  वर्ग में 14 एथलीट  भाग लेंगे. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेथल रन स्पर्धा में हिस्सा लेना होगा. यह प्रतियोगिता काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, जिसमें  सीनियर /जूनियर प्रतिभागियों को पहले 800 मीटर दौड़, उसके बाद 200 मीटर तैराकी और फिर पुनः 800 मीटर दौड़ , सब जूनियर प्रतिभागियों को पहले 800 मीटर दौड़, उसके बाद 100 मीटर तैराकी और फिर पुनः 800 मीटर दौड़ , मिनी  वर्ग प्रतिभागियों को पहले 400 मीटर दौड़, उसके बाद 50 मीटर तैराकी और फिर पुनः 400 मीटर दौड़ पूरी करनी होती है. इस स्पर्धा में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और संतुलन की कड़ी परीक्षा होती है. 
 
जिला खेल पदाधिकारी सिमडेगा जिला मॉडर्न पेंटाथलन अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, सचिव  मनीष हेम्ब्रम, जिला  साइकिलिंग  संघ अध्यक्ष  प्रशांत कुमार  ने बेहतर प्रदर्शन के  शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को रवाना किया.

यह भी पढ़ें: DAV स्कूल के प्रिंसिपल एमके सिंहा से जुड़े छेड़खानी और उत्पीड़न मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

संबंधित सामग्री

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

'वोट चोरी' पर नौटंकी करने वाले मंत्री इरफान अंसारी दवाई चोरी पर दें जवाब - अजय साह

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

रांची: HEC जमीन पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में कल प्रोजेक्ट भवन घेराव

कल सुबह शहीद मैदान धुर्वा से स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन की ओर रुख करेंगे.

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

ATM में कार्ड फंसाकर 45,700 रुपये की ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना

खाते से 10-10 हजार रुपये करके चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. इसके अलावा उनके कार्ड से 5 हजार 700 रुपये की शॉपिंग भी की गई.

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

बरही अनुमंडल के सामने तालाब में मिला होटल संचालक का शव, इलाके में सनसनी

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

धनबाद: ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर 

सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है.