त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चैनपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चैनपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली. वहीं, छोटे वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच की गई.जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर विजय उरांव ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत एंटी क्राइम चेकिंग के रूप में की गई है. चेकिंग के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक भी किया गया. पुलिस ने वाहन संख्या और चालकों के विवरण दर्ज करने के बाद उचित कागजात पाए जाने पर वाहनों को जाने दिया.पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखने और अपराध पर लगाम कसने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर

संबंधित सामग्री

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है