अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: बरही के चौपारण में आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग ने बिहार के गया उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी की. यह छापेमारी बिहार-झारखंड बॉर्डर पर चौपारण थाना क्षेत्र के भागर झरना ग्राम में की गई. छापेमारी के दौरान 06 अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतया ध्वस्त किया गया.

मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया. विनष्ट किए गए जावा-महुआ में 90 ड्रम (प्रत्येक में 200 किलो) तथा चार सीमेंट टंकी शामिल हैं, जिनमें दो टंकी में 1900-1900 किलो और दो टंकी में 600-600 किलो जावा रखा था.

अवैध भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है.

छापेमारी टीम में सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग रामलीला रवानी, निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार, अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार, हजारीबाग उत्पाद टीम तथा गया उत्पाद टीम से सहायक अवर निरीक्षक अभय यादव एवं गया उत्पाद टीम के जवान शामिल थे.

यह भई पढ़ें: चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

व्यापारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, व्यापारी असुरक्षित महसूस करने लगें, तो यह पूरे व्यापारिक वातावरण के लिए गंभीर विषय है- संजय चौबे

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

PLFI उग्रवादी को आर्म्स एक्ट में मिली 06 वर्ष 09 महीने की सजा

PLFI उग्रवादी को आर्म्स एक्ट में मिली 06 वर्ष 09 महीने की सजा

पीएलएफआई संगठन के उग्रवादी रह चुके सोमा सुरीन को 06 वर्ष 09 महीने और 02 दिन की सजा सुनाई गई

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया

पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया