गढ़वा के मझीआंव मुख्य बाजार और स्कूल में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 फरार

कुएं, तालाब, भूसा और पुआल से चोरी का सामान पुलिस ने किया बरामद

By : News11 Bharat
गढ़वा के मझीआंव मुख्य बाजार और स्कूल में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 फरार

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,गढ़वा जिले के मझिआंव थाना पुलिस ने स्कूल, किराना दुकान एवं सेमेंट दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर लिया है,साथ ही तीन अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, जानकारी देते हुए मझीआंव पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर मध्य विद्यालय मझिआंव, 31 दिसंबर किराना दुकान गायत्री जनरल स्टोर बरडीहा रोड एवं 1 जनवरी को कांडी रोड चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के समीप सत्येंद्र नाथ पांडेय के सेमेंट एवं छड़ की दुकान से चोरी का मामले में विभिन्न कांडों में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

इसके बाद मझिआंव में लगातार हो रही चोरी की घटना का उद्घभेदन करने हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था जिसमें पुलिस निरीक्षक मझीआंव,ओम प्रकाश टोप्पो थाना प्रभारी मझीआंव के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया था. इसके बाद अनुसंधान के क्रम में इस कांड में  शामिल कुन्दन कुमार चौधरी उम्र 19 वर्ष पिता स्व संजय चौधरी ग्राम लोहरपुरवा, आशीष कुमार गुप्ता उम्र 19 वर्ष, हिमांशु कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष दोनों पिता रमेश प्रसाद गुप्ता मझिआंव एवं राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पिता सुखाड़ी सिंह चंद्री, मझिआंव जिला गढ़वा का संलिप्ता के विषय में पता चला.

इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को अभियुक्त कुंदन कुमार चौधरी, आशीष कुमार गुप्ता एवं हिमांशु कुमार गुप्ता को पकड़ा गया. इसके बाद तीनों अभियुक्तों के द्वारा चोरी किए जाने की बात को स्वीकार किया गया एवं तीनों के निशानदेही पर उक्त तीनों कांडों में चोरी गए सामानों को कुआं,भुस्सा एवं पुआल सहित अन्य जगहों से बरामदगी की गई है, जिसके बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह अभी भी फरार है जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

साथ ही पुलिस निरिक्षण मझीआंव ने कहा कि बरामद समान में प्रिंटर, यूपीएस, 3 मॉनिटर, तीन कीबोर्ड, दो पीस माउस, एक पीस बैटरी, तीन पीस डीसी केबल, एक पीस द्वार सहित 9 पीस विभिन्न कंपनी के केबल सहित अन्य सामान को बरामद किया गया, एक समान तालाब में फेंका गया है काफी खोजबीन किया गया लेकिन वह बरामद नहीं हो सका. साथ ही पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने कहा कि गश्ती टीम निरंतर गस्ती करती रहती है, लेकिन यहां से व्यवसायी वर्ग के लोगों से अपील है कि अपने-अपने दुकान के बाहर सुरक्षित स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं,ताकि कोई भी घटना होने से पहले रोका जा सके.वहीं इस छापेमारी दल में एसआई चंदन प्रधान, संजय मुंडा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, एएसआई आलोक कुमार, रणवीर प्रसाद, हवलदार कन्हैया यादव, चालक मिथिलेश तिवारी, आरक्षी उपेंद्र माझी, धनेश्वर उरांव एवं हदीस अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में गैरमजरुवाबस्ती मैदान में किया गया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया